स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा आयोजित हुई "सर्वधर्म प्रार्थना सभा"


महासमुंद :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ,जिला संघ महासमुन्द, अंतर्गत स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा  गांधीजी एवं शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर "सर्वधर्म प्रार्थना सभा" का आयोजन बीईओ कार्यालय सरायपाली में किया गया एवं सामूहिक श्रमदान करते हुए "स्वच्छता अभियान" चलाया गया तथा "एक पेड़ मां के नाम" तहत "पौधारोपण" किया गया।

          इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चन के साथ हुआ तथा अतिथियों का स्वागत परंपरा अनुसार स्कार्फ वागल से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी (स्थानीय संघ अध्यक्ष)विशिष्ट अतिथि के रुप में वर्तमान उपाध्यक्ष द्वय पुष्पलता चौहान एवं अजय कुमार अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता( पूर्व संरक्षक सदस्य)अमृतलाल पटेल(पूर्व अध्यक्ष),महेन्द्र बाघ (पूर्व उपाध्यक्ष) रहे।

 साथ ही स्थानीय संघ पदाधिकारीगण - वि.खं.सहा.आयुक्त/ग्रुप लीडर सी. एल.पुहुप,सचिव यशवंत कुमार चौधरी,कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र पटेल, आजीवन सदस्य धर्मेंद्रनाथ राणा,पूर्व सचिव एवं मीडिया प्रभारी हेमंत चौधरी,जिला प्रतिनिधि स्काउटर अनिल पटेल,सविता साहू,विजय कुमार पटेल,बीईओ कार्यालय स्टॉफ गीता बंजारे आदि की उपस्थिति रही।

               मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी(अध्यक्ष)ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं उनके विशिष्ट कार्यों /दर्शन के संबंध में चर्चा किया वहीं समय के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय एकता हेतु सर्वधर्म प्रार्थना को महत्वपूर्ण बताया।

उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान ने अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए जीवन पथ में आगे बढ़ने प्रेरित किया।


उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने जन जन में स्वच्छता का अलख जगाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि का आधार है। स्काउट गाइड संगठन के मूल में ही सेवा और अनुशासन है जिसका हम सबको अनुसरण करना आवश्यक है।

प्रदीप गुप्ता (पूर्व संरक्षक सदस्य)ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने हेतू अपील की।

अमृतलाल पटेल (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि स्काउटिंग हमें समर्पण,एकता और सद्भावना का पाठ पढ़ाता है।

महेन्द्र बाघ (पूर्व उपाध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग में सतत सीख मिलता है,स्काउटिंग लोगों को जोड़ने,सेवा कार्य से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने अनुशासन के महत्व को स्पष्ट किया।

प्राचार्य सी.एल.पुहुप ने व्यक्तित्व विकास के लिए स्काउटिंग गतिविधियों से सक्रियता से जुड़ने एवं लाभ लेने की अपील की।

नवपदस्थ बीईओ एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट टी.सी.पटेल ने कार्यक्रम के संबंध में अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन महत्वपूर्ण है। हम सबको आपस में मिलजुलकर बालहित में कार्य करते हुए स्काउटिंग का लाभ विद्यार्थियों को सुलभ ढंग से प्राप्त हो इसके लिए सामूहिक टीम भावना से कार्य करने एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक अवसर मुहैया कराने पर जोर दिया।

        तत्पश्चात् "स्वच्छता ही सेवा" अन्तर्गत सामुदायिक स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया। "एक पेड़ मां के नाम" अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

                   कार्यक्रम का विधिवत संचालन विकासखंड सचिव यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र पटेल द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments