रायपुर में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी, 69 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, लाभ से वँचितो को ई केवायसी करवाना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ऑनलाइन माध्यम से 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 647.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। खास बात यह है कि इस किस्त के तहत नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7,658 महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। अब तक महतारी वंदन योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को 13,024.40 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

श्रीमती दीक्षा बारीक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रशासनिक अधिकारी सरायपाली ने लाभार्थियों से अपील की है सभी अपना ई केवायसी जल्द से जल्द कराये और योजना का लाभ प्राप्त करे ई केवायसी किसे कराना है अपना नाम अपने क्षेत्र की आँगनबाड़ी केंद्र मे जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

ई केवायसी के अभाव मे महतारी वंदन योजना की लाभ से वँचित रह सकते है ।



Post a Comment

0 Comments