चकरदा मे बंजारा समाज द्वारा गुरु नानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया

सरायपाली :- विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल सरायपाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में *गुरु नानक देव  जी जयंती*  बंजारा समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। 

   सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को इतिहास के सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु में से एक माना जाता है, समानता, प्रेम, विनम्रता और निस्वार्थ पर जोर देने वाली गुरु नानक जी की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों - करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है, इस वर्ष गुरु नानक जयंती 05/11/25 को मनाई गई।


गुरु नानक गुरुपर्व, जिसे गुरु नानक प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है, पहले सिख गुरु, गुरु नानक के जन्म का उत्सव है। सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण सिख गुरुओं में से एक और सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक सिख समुदाय द्वारा अत्यधिक पूजनीय हैं। यह सिख धर्म, या सिखी में सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है  

कार्यक्रम मे  जिला पंचायत सभापति महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, भाजपा कार्यकर्ता श्री सोहन पटेल,  कुमारी हरिता पटेल, श्रीमती वर्षा साहू, भागी नायक एवं समस्त बंजारा समाज के सामाजिक जन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments