शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े साजापाली मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, श्रीमती भास्कर हुई शामिल

 


महासमुंद/सरायपाली :-  विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल भंवरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े साजापाली  परिसर में सांसद खेल महोत्सव मे श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई  । 


श्रीमती भास्कर ने इस अवसर पर अपने संबोधन मे कहा खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अनुशासन जैसे गुणों को विकसित करने में सहायक है। खेलों से टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा मिलता है और ये हमे हार -जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं।



      खेल संस्कृति को बढ़ावा देने गांव के जन -जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से   आज  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े साजापाली में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कई गांव  के छात्र  - छात्राएं खो - खो, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में भाग लेकर खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

       कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मोगरा पटेल, जिला पंचायत सभापति महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, जिला पंचायत सभापति महासमुन्द प्रतिनिधि श्री त्रिलोचन नायक,मंडल अध्यक्ष श्री डेविड चौधरी, प्राचार्य उग्रेशन पटेल, मंडल महामंत्री श्री धर्मेंद्र पटेल, प्राधिकृत अध्यक्ष श्री झनकराम  चौधरी,

 धनेश्वर भास्कर,लाल कुमार पटेल,  मिडिया प्रभारी श्री मनबोध मिरी, जनपद पंचायत सभापति बसना ऋषिकेश पटेल, अन्य पंचायतों से आए सरपंच गण एवं  भाजपा कार्यकर्ता गण , जनप्रतिनिधि गण ,शिक्षक गण सचिव गण, छात्र -छात्राएं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments