ग्राम खम्हारपाली में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक चातुरी नंद ने किया

 महासमुंद/सरायपाली :- आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खम्हारपाली में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन माननीय विधायक श्रीमती नंद ने किया। 


इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीसी मार्ग निर्माण के लिए विधायक का आभार भी जताया ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भोथलडीह के सरपंच श्री समारु सिदार जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विश्वनाथ नायक जी, ग्रामीणजन तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments