स्वास्थ्य के अधिकार के साथ-साथ मितानिन बहनें महिला सशक्तीकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बेहतर कार्य कर रही हैं - श्रीमती कुमारी भास्कर

   मितानिन दिवस पर मितानिनों के कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया 

महासमुंद/सरायपाली :- लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती कुमारी भास्कर जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद के नेतृत्व में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन दिवस सम्मान समारोह का आयोजन आज बलौदा के अटल समरसता भवन में आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में मितानिन बहनें शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की  दीप प्रज्ज्वलित, पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, मितानिन बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई 

 उन सभी बहादुर और समर्पित मितानिन बहनों को सलाम जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता की ज्योति जलाई है। आप लोगों की समर्पण और निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणा है। आप सभी को पुनः मितानिन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

              इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर के नेतृत्व में सेवा दे रहे मितानिनों को मितानिन दिवस के अवसर पर पेन 🖋️  एवं डायरी  से सम्मानित किया गया।


श्रीमती भास्कर जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मितानिन बहनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। शुरुआत में मितानिन बहनों द्वारा मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य और पोषण के विषयों से अपना कार्य शुरू किया गया था। फिर उन्होंने मलेरिया, दस्त, टी.बी. और कुष्ठ जैसे रोगों से लड़ने में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की और आज मितानिन बहनें गांव में कई तरह के कार्य कर रहे है जैसे- जचकी, टीकाकरण, बच्चों का वजन करना, आहार की जानकारी देना, नवजात के सात लक्षण इसके अतिरिक्त मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवती पंजीयन, प्रसव पूर्व चार जांच, संस्थागत प्रसव, महिलाओं की खास समस्याएं, मानसिक स्वास्थ्य, बी.पी., शुगर आदि के लिए भी समुदाय को सेवाओं से जोड़ रही हैं।


वे स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाने, उचित सलाह देने और सामान्य बीमारियों के लिए प्राथमिक इलाज देने का काम कर रही हैं। स्वास्थ्य के अधिकार के साथ-साथ मितानिन बहनें महिला सशक्तीकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बेहतर कार्य कर रही हैं। वे शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के अधिकार से समुदाय को जोड़ रही हैं।



आजादी के 75 साल बाद भी बच्चों में कुपोषण, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को अवश्य मिले, इस दिशा में मितानिनों का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने मितानिनों को प्रत्येक ग्रामीणों के संपर्क में रहने की अपील करते हुए कहा कि आप लोगों का नियमित संपर्क कई लोगों के लिए वरदान बन सकती है। योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच सकता है। 


आज मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन का उद्देश्य आपके द्वारा किए जा रहे प्रशंसीय कार्यों का सम्मान करना है

                                           वीडियो फाइल

 

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सीता सतपथी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती तारेश्वरी नायक, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर, जनपद पंचायत सभापति श्री उद्धव नन्द , पद्मिनी भोई,  भंवरपुर मंडल मीडिया प्रभारी श्री मनबोध मिरी,मंडल बलौदा मीडिया प्रभारी श्री झनकराम मिरि, भाजपा कार्यकर्ता श्री मोहन नेताम,सरपंच बेलमुंडी श्री  महेश कुमार पटेल, सरपंच सेमलिया श्री गुलशन कुमार विभार, सरपंच सिरपुर श्री सन्नी नायक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री देवानंद पटेल, श्रीमती वर्षा साहू एवं सैकड़ो के संख्या में उपस्थित मितानिन दीदियों, तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments