महासमुंद/सरायपाली :-आज दिनांक 27/11/2025 को विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल छुईपाली के पड़कीपाली व ग्राम बटकी में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत, भाजपा जिला मंत्री महासमुंद ने मां लक्ष्मी की पूजा कर क्षेत्रवासियो के लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की । अगहन मास को अत्यंत पवित्र माना गया है।
मान्यता है कि इस पूरे महीने मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण करती हैं और ऐसे घरों में प्रवेश करती हैं, जहां स्वच्छता, सच्चाई, सद्भाव और आध्यात्मिक माहौल होता है। इसी आस्था के कारण घरों और मंदिरों में विशेष साफ-सफाई के साथ भक्ति वातावरण स्थापित किया गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगहन मास के प्रत्येक गुरुवार को लक्ष्मी पूजा करने से आर्थिक उन्नति, पारिवारिक सुख और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
नागरिकों से मिलकर विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई ।
जिसमें उपस्थित जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रेम लाल पटेल, धनेश्वर भास्कर, मंडल उपाध्यक्ष दयानिधि जाल, प्राधिकृत अध्यक्ष घनश्याम भोई, सरपंच प्रतिनिधि बृंदावन पटेल,बटकी सरपंच बिहारी लाल नायक, बुथ अध्यक्ष पदम् लोचन नायक, जय कृष्ण सिदार, माखन साय, लक्ष्मण पटेल, जलंधर नायक, लक्ष्मी समिति के सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




0 Comments