धर्म, संस्कृति और समाज जागरण का पावन उत्सव : ग्राम केदुवां में चक्र पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

महासमुंद/सरायपाली :- कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित *चक्र पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन 2025* तीन दिवसीय भव्य आयोजन के बाद *ग्राम केदुवां शाखा सभा बोंदा* में दिनांक *25 नवंबर से प्रारंभ होकर 27 नवंबर* को  पूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण एवं जनसेवा भाव को बढ़ावा देना था।


महोत्सव का शुभारंभ 25 नवंबर को *भव्य कलश यात्रा* से हुआ, जिसमें ग्राम केदुवां एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माताएं–बहनें एवं समाजजन शामिल हुए। *26 नवंबर* को आयोजित आम सभा एवं अतिथि सत्कार समारोह में मुख्य अतिथि *श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, अध्यक्ष माटीकला बोर्ड छ.ग. शासन* एवं अति विशिष्ट अतिथि *श्रीमती चातुरी नंद, विधायक सरायपाली* उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथियों में *जनपद सदस्य उषा तेजराम पटेल, जप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, तेजराम पटेल, पूर्व जिला सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडेय, सरपंच केंदुआ आनंद बेहरा, प्रमोद सागर, सुरोतीलाल, प्रमोद पटेल एवं इकबाल खान,उपसरपंच सांकरा श्रीमती मिथिला राणा,ग्राम गोटिया दीनानाथ नायक* शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता *कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल के अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ राणा* ने की।


आयोजन में *वरिष्ठ एवं वृद्धजनों का सम्मान*, *प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान* एवं *विभिन्न क्षेत्रों में समाज कार्य करने वालों का सम्मान* किया गया।

सम्मानित विद्यार्थियों में *तानिया पांडे, राजेंद्र राणा, हस्तिना राणा, दीक्षा, दीपिका, गुलशन, कौशल्या* सहित कुल *9 विद्यार्थी* शामिल रहे।

सामाजिक व शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु *शंकरलाल राणा (भूतपूर्व महासचिव), विजय पांडे (अध्यक्ष मंदिर निर्माण समिति), हितेंद्र पांडे (शिक्षक), सुरेश राणा (संचालक स्कॉलर्स स्कूल सांकरा), अशोक राणा (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), चंद्रशेखर पांडे (सभापति गढ़फुलझर), गोवर्धन राणा (सभापति बोंदा), देवार्चन राणा (शिल्पकार), कैलाश राणा (शिल्पकार)* का सम्मान किया गया। जरूरतमंद हितग्राहियों को *10 इलेक्ट्रॉनिक चक्के* वितरित किए गए।


सेवा कार्यों में *शुभा नर्सिंग होम सरायपाली* द्वारा *178 मरीजों* का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, *55 लाभार्थियों* को निःशुल्क दंत चिकित्सा, *त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर* द्वारा *173 हितग्राहियों* को नेत्र जांच एवं *23 समाजजनों* द्वारा रक्तदान किया गया।


इस अवसर पर *कुराल पुराण* का गायन किया गया एवं *प्रतिवेदन वाचन* *लक्ष्मीनारायण पांडे* द्वारा किया गया।

रात्रीकालीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं।

*मुख्य अतिथि श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती* ने समाज की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया तथा *अति विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती चातुरी नंद* ने कुम्हार समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा समाज उत्थान हेतु ₹500000 की सहायता की घोषणा की गई है।


कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने वालों में

*बाबूलाल राणा (संरक्षक), सुभाष चंद्र राणा (सम्मानित सदस्य), तीरथराम राणा, भोलाराम राणा (पूर्व अध्यक्ष), श्रवण कुमार राणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पुरूषोत्तम पांडे (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), केदारनाथ राणा (महासचिव), क्षीरसागर राणा (सह सचिव), धर्मप्रसाद राणा (कार्यकारिणी सदस्य), गजानंद पांडे, नंदलाल राणा, राजेंद्र राणा, नारायण राणा, भीमसेन राणा, संजय राणा, अभिमन्यु राणा, गोवर्धन राणा (सभापति बोंदा), घुराउ राणा, रघुबर राणा, प्रकाश राणा, मनबोध राणा, रोहित राणा, बृजलाल राणा, सालिकराम राणा, दिलीप राणा, राजेश राणा, घसीया राणा, अभिन राणा, भरतलाल राणा, देवचंद राणा, पूर्णचंद राणा, गोकुल राणा, पुरूषोत्तम राणा, बलीराम, विषामभर, जनकराम, श्यामलाल, गजाधर, हरीराम, दुखलाल, बुधवार, समारु, बिजलाल, हिरदे, लखन, अमृतलाल, हरिशंकर, तेजराम, घाशीराम, शिवचरण, उगृशेन, शोभीत, भागबतीया, सालीकराम, जगनथीया, हृषीकेश, संतोष, रघुवर, चन्द्रशेखर, रामेश्वर, भरत, परमानन्द, रामसागर, नराजन, डमरू, ललीत, जगदीश, लालसाय, रूखमण, कृपाराम, महेश, यशवंत, रघुवीर, सुखलाल, तरुण* समेत अनेक समाजजन शामिल रहे।


अंत में अध्यक्ष *धर्मेंद्रनाथ राणा* ने सभी समाजबंधुओं, माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में *सद्भाव, एकता एवं सहयोग* की भावना बनाए रखने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम का संचालन क्षीरसागर राणा, हितेंद्र पांडे एवं सुशांत राणा द्वारा किया गया।

इस संबंध में जानकारी अशोक कुमार राणा ने प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments