महासमुंद/सरायपाली :- जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे द्वारा सरायपाली ब्लॉक के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के प्राचार्यों की आवश्यक समीक्षा बैठक सेजेस सरायपाली में रखी गई ।
डीईओ विजय कुमार लहरे द्वारा बैठक एजेंडा अनुसार आगामी दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ परिणाम लाने योजनाबद्ध कार्य करने निर्देशित किया एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति शत् प्रतिशत रखने की जरूरत पर बल दिया । बोर्ड परीक्षा हेतु बच्चों की कम से कम 75% उपस्थिति की अनिवार्यता की जानकारी दुहराई और 31 दिसंबर 2025 तक बोर्ड कक्षाओं के विषयों का पाठ्यक्रम अनुसार अध्यापन पूर्ण कराने निर्देशित किया। इस बार बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के आधार पर ज़िला स्तर पर उत्कृष्ठ विद्यार्थी और उत्कृष्ठ शिक्षक को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित कर प्रोत्साहित करने की मंशा जाहिर की तथा कक्षा पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का भी जायजा लिया और इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए साथ ही उन्होंने छःमाही परीक्षा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन किया और बताया कि
अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय से इकाई आठ तक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
पीएम ई- विद्या "वन क्लास वन चैनल" के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने विद्यार्थियों,पालकों को प्रेरित करने कहा।
समीक्षा बैठक के दौरान अपार आईडी जनरेट करने की प्रगति रिपोर्ट एवं जाति प्रमाण पत्र के प्रगति के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने,समन्वय स्थापित कर कार्य में प्रगति लाने पर जोर दिया।
युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजित किए गए विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नियमानुसार शीघ्र सौंपने एवं प्राचार्यों को संकुल के विद्यालयों का सतत निरीक्षण करने और शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु पहल करने निर्देशित किया।
तिमाही परीक्षा में गणित,विज्ञान,अंग्रेजी विषय में कमजोर परफॉर्मेंस वाले विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर सूचीबद्ध करने और उपचारात्मक शिक्षण मुहैया कराने, आवश्यक टीएलएम निर्माण करने और पीयर लर्निंग आदि प्रभावी शिक्षण विधियों का उपयोग कर जरूरतों के मुताबिक कमजोर बच्चों को न्यूनतम अधिगम स्तर प्राप्ति हेतू लगन के साथ अध्यापन कराने का निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (एम.डी.एम.)की गुणवत्ता,मीनू पालन, कुकिंग कॉस्ट आदि पर चर्चा करते हुए MDM में स्वसहायता समूहों को एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देने प्रेरित करने कहा।साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा करते हुए आबंटित स्कूलों का सतत निरीक्षण एवं निगरानी रखने निर्देश दिए।
मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जारी निर्देशों के पालन एवं शाला भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने की जरूरत पर बल दिया। इस दौरान यू डाइस अपडेशन कार्य की भी समीक्षा की गई।
22 नवंबर 2025 को सेंट विसेंट पलोटी स्कूल कुटेला में आयोजित होने वाली कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम में बारहवीं के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने निर्देशित किया।
इस समीक्षा बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल,एबीईओ डी.एन.दीवान,बीआरसीसी देवानंद नायक एवं विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की उपस्थिति रही।




0 Comments