केदुवा में कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चक्र पूजा महोत्सव कार्यक्रम

महासमुंद/सरायपाली :- चक्र पूजा महोत्सव न केवल समद्ध माटी कला, कुम्हार समाज और पारंपरिक सांस्कतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, विकास और आत्मसम्मान की भावना को भी सशक्त करता है ।

आज मख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती जी अध्यक्ष - छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड, छत्तीसगढ शासन, रायपुर की गरिमामय उपस्थिति में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डां. प्रकाश पटेल जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा, प्रमोद सागर भाजपा युवा नेता सरायपाली, सुरोतीलाल लकड़ा महामंत्री, प्रमोद पटेल महामंत्री भाजपा मंडल केदुवा तथा इकबाल खान एवं अन्य प्रबद्ध जन चक्रधर महोत्सव में सम्मिलित हुए ।

महोत्सव के दौरान चक्र पुजा के साथ पारंपरिक प्रथाओं. सामाजिक समरसता, कला कौशल संवर्धन तथा समाज को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों पर सार्थक चर्चा हुई माननीय अध्यक्ष जी द्वारा प्रस्तुत मार्गदर्शन और विचारधारा ने कुम्हार समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कतिक सशक्तीकरण के लिए नए आयाम स्थापित किए ।

Post a Comment

0 Comments