रामचंडी कॉलेज के बी.एड विद्यार्थियों ने दुर्गापाली में किया जागरुकता कार्यक्रम

 

महासमुंद/सरायपाली :- रामचंड महाविद्यालय सरायपाली के बी. एड छात्राध्यापकों द्वारा ग्राम दुर्गापाली में एकदिवसीय ग्रामीण शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्र -छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा, साक्षरता, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य,मतदान,पर्यावरण संबंधित पोस्टर लेकर नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों के समक्ष जनजागरूकता रैली निकाली गयी। तत्पश्चात् ग्रामीणों के प्रत्येक परिवार में सम्पर्क कर शिक्षा एवं साक्षरता से जुड़े सामाजिक विषयों पर सर्वेक्षण  गूगल फॉर्म के माध्यम से किया गया। प्राचार्य डॉ एन.के. भोई ने महाविद्यालय का परिचय एवं उन्नत शिक्षित समाज, साक्षरता के संबंध बताते हुए विभिन्न समाज में व्याप्त अराजकता दूर करने विचार साझा किया गया | बी.एड विभागाध्यक्ष प्रदीप बारिक ग्रामीण भ्रमण उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। वृक्ष काटने से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव,नशा मुक्ति, शिक्षा की आवश्यकता संबंधित एकांकी लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर जागरूक किया गया। 

अंत में रामचण्डी महाविद्यालय व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के  छात्र- छात्राओं के संयुक्त तत्वाधान में विविध छत्तीसगढ़ी, उड़िया संस्कृति पर आधारित शिक्षायुक्त एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोना/राजकुमार पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गापाली, विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंकर पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली , चितरंजन पटेल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति दुर्गापाली, मनोरंजन साहू संकुल समन्वयक दुर्गापाली, आर.के पटेल दुर्गा उच्चतर विद्यालय लम्बर, सचिव मैडम( ग्राम पंचायत दुर्गापाली),सीता सिंह (व्याख्याता दुर्गापाली), हलधर पटेल,खेमराज पटेल,मुनेश्वर पटेल (ग्रामीण दुर्गापाली), राजकुमार पटेल (सरपंच प्रतिनिधि दुर्गापाली)उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन. के भोई ने की। कार्यक्रम को सशक्त बनाने में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक रजनी प्रधान, सुनील पटेल, लवकुमार पटेल, एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments