निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर शुभा सेवा संस्थान द्वारा जोगनीपाली मे आयोजित

महासमुंद/सरायपाली :- आज जोगनीपाली में शुभ्रा सेवा संस्थान द्वारा डॉ. भागेस्वर पटेल, डॉ. सुजाता पटेल, डॉ. नितिन पटेल एवं शुभा नर्सिंग होम* की समर्पित टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह उनका क्षेत्र में आयोजित 98वां सेवा शिविर था, जो पूरी तरह निस्वार्थ सेवा भाव से प्रेरित है।

साथ ही शुभा सेवा संस्थान द्वारा मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया।

ग्रामीणों की जांच, परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है। समर्पित टीम को हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद। 

Post a Comment

0 Comments