महासमुंद/सरायपाली :- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। सरायपाली विधानसभा में भी एसडीएम सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) के मार्गदर्शन में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अभी सभी बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण कर घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर बीएलओ एप में ऑनलाइन किया जा रहा है।
उक्त कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये मतदान केंद्र जटा कन्हार, केंद्र क्रमांक 207 के बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती यमुना सिदार ने संपूर्ण जिले में 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले प्रथम बीएलओ होने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीधर पंडा, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद भोई भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील सरायपाली के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें




0 Comments