हर्बल लाइफ समाग्री का व्यापार व प्रचार करते हुए पटवारी श्याम कुमार नेताम पर हुआ शिकायत

महासमुंद/पिथौरा :- मामला जिला महासमुंद के तहसील पिथौरा का है।तहसील पिथौरा में पदस्थ पटवारी श्याम कुमार नेताम शासकीय सेवक कर्मचारी के द्वारा हर्बल लाइफ कम्पनी के प्रोडक्ट का व्यापार व प्रचार-प्रसार ' करने के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता ने उच्चस्तरीय शिकायत किया है। बता दें कि उक्त सम्बन्ध में श्याम कुमार नेताम जो एक शासकीय'सेवक कर्मचारी है। उक्त शासकीय सेवक कर्मचारी के द्वारा सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइटस पर हर्बल लाइफ कम्पनी के प्रोडक्ट का खाद्य पदार्थों का व्यापार, विक्रय व प्रचार-प्रसार किया जा रहा 'है और शासकीय सेवक स्वयं को अपने फेसबुक आईडी पोस्ट में वेलनेस कोच हूं बता रहा है। उक्त कार्यों से सम्बन्धित विभाग के द्वारा दिए गए दायित्व कार्य शिथिल हो रहा है। पटवारी श्याम कुमार नेताम जो एक शासकीय कर्मचारी है और शासकीय कर्मचारी के द्वारा निजी व्यापार करना या व्यापार का प्रचार- प्रसार करना सिविल सेवा ( आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता ने आयूक्त रायपुर संभाग रायपुर, कलेक्टर जिला महासमुन्द, अनुविभागीय ' अधिकारी ( राजस्व) पिथौरा, तहसीलदार पिथौरा को पटवारी श्याम कुमार नेताम के विरूध्द उचित कार्यवाही करने हेतु लिखित आवेदन प्रस्तत कर किया गया है। आवेदन के साथ में शिकायतकर्ता ने प्रमाण के तौर पर पटवारीं श्याम कुमार नेताम का फेसबुक आईडी में हर्बल लाइफकम्पनी प्रोडक्ट का व्यापार करने व प्रचार- प्रसार सामग्री स्कीनशॉट का प्रिंट आउट और पटवारी श्याम कुमार नेताम ' का फेसबुक आईडी पर व्यापार और प्रचार-प्रसार का स्क्रीन रिकार्डिंग सेव करके 4 ब्रक का Consistent कम्पनी का पेनड्राइव पेश भी किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सम्बन्धित ' विभाग पटवारी श्याम कुमार नेताम के विरुद्ध इस शिकायत पर क्या कार्यवाहीं करता' है क्योंकि आम जनता टैक्स भरता है उसी वहीं टैक्स का पैसा शासन शासकीय सेवकों को वेतन के रूप में भुगतान करता है ताकि आम जनता का समस्याओं का निराकरण करें और उनका कार्य को पर्ण करें जब शासन के द्वारा दिए गए दायित्वों को ढीला छोड़कर को जब निजी व्यापार व प्रचार-प्रसार करने लगें तो यह सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अनुसार घोर कदाचार है।

Post a Comment

0 Comments