महासमुंद/सरायपाली :- सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत ""प्रशासन गाँव की ओर" अभियान महासमुंद जिले मे दिनांक 19/12/2025 से 26 /12/2025 तक आयोजित होगी । जिसमें सभी जिला स्तर के अधिकारी / विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर आम नागरिकों को अपने विभागीय जानकारी प्रदान करेगें तथा आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्र का सामग्री वितरण योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की कार्यवाही भी करेगें ।
जिसके तहत जनपद पंचायत सरायपाली के 4 कलस्टर सिंघोडा, तोषगांव, केदुवां, एवं टेमरी में 19 दिसम्बर 22 दिसम्बर 23 दिसम्बर एवं 26 दिसम्बर को अभियान संपादित होगा।
आज 19 दिसंबर 2025 सिंघोड़ा मे प्रशासन गाँव की ओर अभियान की शुरुवात हो चुकी जहा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
सिंघोड़ा मे आयोजित प्रशासन गाँव की ओर अभियान मे अतिथि के रूप मे शामिल भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित रही ।। उनके द्वारा मंच के माध्यम से सम्बोधित किया गया और सुशासन सप्ताह की इस आयोजन का सभी ग्रामीणों को लाभ लेने की अपील की गई ।
श्रीमती भास्कर द्वारा हितग्रहियो को किट प्रदान किया गया ।
इसी क्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा आज के इस कार्यक्रम मे स्टाल लगाया गया जहा ग्रामीणों को विभागीय जानकारी के साथ योजनाओं का लाभ दिया गया । आज की कार्यक्रम मे लगे स्टाल मे रेडी टू इट से बने खाद्दय व्यंजन का प्रदर्शनीय, आबा से संबंधित क्रियाकलाप गतिविधि अनौपचारिक शिक्षा से संबंधित समाग्री का प्रदर्शनीय लगाया गया और उनके महत्व को ग्रामीणों को बताया गया । साथ हि साथ महिला बाल विकास की ओर से गोद भराई और अन्नप्रासन संस्कार भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महसमुंद की हाथो सम्पन्न हुआ।



0 Comments