महासमुंद/सरायपाली :- दिनांक 18/12/2025 को परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के 269 वीं जयंती समारोह के अवसर पर सतनाम संदेश यात्रा (शोभा यात्रा) ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शहर होते हुए साधु संत के अगवाई में पंथी नृत्य, डी जे, एवं अखाड़ा के साथ धूम धाम से सतनाम भवन सरायपाली में सम्पन्न हुआ।
जिसमें समाज के सामाजिक जन माता बहनें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए सभी गुरु घासीदास बाबा जी के धुन में नाचते गाते एवं जय जय सतनाम के नारा लगाते हुए एक दूसरे से मिल कर खुशियां मनाया गया, कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावन छात्र छात्रों को सम्मान किया गया ।
सभी अतिथियों ने संत गुरु घासीदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं समाज के लिए किए गए महान कार्यों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया तथा सभी को उनके बताए गए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की जानकारी ने सभी को अत्यंत प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया।
श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा सामाजिक जनों से मिलकर मन में बड़ी प्रसन्नता हुई सभी क्षेत्र वासियों को 18 दिसम्बर गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय जय सतनाम ।




0 Comments