गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली द्वारा भूमि पूजन समारोह, 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक 51 कुन्डिय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन

महासमुंद/सरायपाली :- आगामी 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक 51 कुन्डिय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन होना है

गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली के तत्वावधान में आज दिनांक 30 नवम्बर 2025 दिन- रविवार, समय पूर्वान्ह 11:00 बजे,स्थान-गायत्री शक्तिपीठ के पास नई मंडी के सामने मेन रोड सरायपाली में विधिवत भूमि पूजन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भाव से सम्पन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत गायत्री मंत्र जाप, दीप प्रज्ज्वलन तथा गुरु चरण वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, श्रीमती लक्ष्मी पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, श्रीमती सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


भूमि पूजन अनुष्ठान आचार्यों हेमेंद्र नायक, गोरा प्रसाद साहू (गोड़ा),केदार डडसेना द्वारा वैदिक रीति-विधानों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। यज्ञ संचालन सरिया टीम अरविन्द प्रधान की टोली द्वारा संपन्न कराया गया। प्रस्तावना का वचन वरिष्ठ परिजन कन्हैयालाल पटेल ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के वक्ताओं ने कहा कि—

“यह परियोजना लोकमंगल की भावना से प्रेरित है। हमारा उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव की स्थापना करना है। भूमि पूजन इसके शुभारंभ की पवित्र प्रक्रिया है।"


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि गायत्री परिवार का समाज सुधार, नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, संस्कार विकास तथा जागरूकता अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने इस नई पहल को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली के संरक्षक डॉ.आर .के. वाजपेयी,वरिष्ठ परिजन राजकुमारी साहू, जितेंद्र खोडियार, जी.एल. साहू,सालिक राम चौधरी ,गायत्री परिजन सरिया,बरमकेला,सारंगढ़, पिथौरा,बसना, महासमुंद,पदमपुर (उड़ीसा) कोदोपाली (उड़ीसा) भैंसादरहा, चंद्रपुर उपस्थित थे।


समारोह में यज्ञ, सामूहिक प्रार्थना, शांति पाठ, भजन-संकीर्तन सहित विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियाँ भी सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने नव-निर्माण कार्य की सफल एवं मंगलमय पूर्णता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन तरुण दास ने किया। आभार प्रदर्शन राजकुमारी साहू ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Post a Comment

0 Comments