बसना विधानसभा के गुरु घासीदास सेवा संस्थान गढ़फुलझर बसना एवं समस्त सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु प्रकाश पर्व एवं संत समागम मेला के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई श्रीमती भास्कर ।

 


महासमुंद :- बसना विधानसभा के गुरु घासीदास सेवा संस्थान गढ़फुलझर बसना एवं समस्त सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु प्रकाश पर्व एवं संत समागम मेला के कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद सम्मिलित हुई ।


श्रीमती भास्कर ने कहा गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व एवं संत समागम मेला ग्राम पंचायत गढ़फुलझर के गढ़ परिसर में केबिनेट मंत्री युवराजगुरु, धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी गुरु पर्व के अवसर पर बाबा गुरु घासीदास जी के बताए रास्ते पर चलने और समाज की विकास ओर उन्नति के लिए गुरु के गुरुवाणी से मन प्रफुल्लित हुआ ।


यह मेला केवल संत समागम का अवसर नही बल्कि समाज की आस्था, श्रद्धा और एकजुटता का प्रतीक है । केबिनेट एवं महासमुन्द प्रभारी मंत्री माननीय श्री दयालदास बघेल जी का मार्गदर्शन मिला तथा सामाजिक पदाधिकारियों , एवं अन्य गांव से आए सामाजिक जनों से मिलकर मन आनंदित हुआ ।

Post a Comment

0 Comments