शास. उच्च. माध्य. विद्यालय परसकोल में समीक्षा बैठक का आयोजन

महासमुंद/ सरायपाली:- विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी.पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन.नायक, प्राचार्य बिरकोल युवराज पंडा, प्राचार्य बाराडोली हरिश्चंद्र मांझी,प्राचार्य कलेण्डा(सि.) गोपाल प्रसाद बरिहा, प्राचार्य परसकोल कोमल प्रसाद पटेल, व्याख्याता ए.आर. पटेल,संकुल समन्वयक जय नारायण पटेल,धरम सिंह पटेल ने किया। बैठक में संकुल केन्द्र लांती, बिरकोल,बाराडोली,कलेण्डा(सि.) के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में बीईओ टी. सी. पटेल ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक प्रधान पाठक से उनके विद्यालय की आपार आईडी,जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन उपस्थिति और अन्य शैक्षणिक अद्यतन की समीक्षा की। बैठक में जिन विषयों पर विशेष रूप से जोर दिया गया,



जिसमें निम्न एजेंडा शामिल हैं—

अपार आईडी एवं एस ओ 3 फार्म की जानकारी।

जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन जानकारी।

पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा तैयारी की जानकारी।

अर्धवार्षिक परीक्षा की जानकारी।

पाठ्यक्रम पूर्णता की जानकारी।

पाठ्यपुस्तक एवं आवश्यकता की जानकारी।

छात्रवृत्ति हेतु कक्षा तीसरी से आठवीं तक की विद्यार्थीयों के बैंक खाता खोलने संबंधी जानकारी।

शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी।

शाला त्यागी एवं अप्रवेशी सर्वेक्षण 2025

CWSN बच्चों का सत्यापन एवं यू-डाइस में प्रविष्टि

विद्यार्थियों के पंजीयन और सत्यापन कार्य

बालवाड़ी एवं आंगनबाड़ी के सह-स्थापन

प्राथमिक शालाओं को निपुण लक्ष्य के अनुरूप तैयार करना

PM E-Vidya चैनल एवं

परीक्षा पर चर्चा आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया।


विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन.नायक ने शिक्षकों को पूरे उत्साह और जिम्मेदारी से कार्य करने प्रेरित किया।अंत में नोडल प्राचार्य कोमल प्रताप पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए निर्धारित समय में सभी कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।समीक्षा बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन कुमार आदित्य नेताम ने किया। 

Post a Comment

0 Comments