विकासखंड सरायपाली में नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

 

महासमुंद/सरायपाली :- नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाईस्कूल झिलमिला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 6 वीं सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले 58-58 प्रशिक्षार्थियों का चयन करके प्रशिक्षण का आयोजन 8 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक रखा गया। जिसमें प्रशिक्षण सामाजिक विज्ञान विषय के प्रशिक्षक चंद्रभानु पटेल एवं रामलाल साहू ,अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षक दीपक मिश्रा, नेमीचंद भोई एवं सुधीर सोना थे। जिनके द्वारा अंग्रेजी विषय में बच्चों में भाषाई कौशल विकसित करने के लिए 5 यूनिट में तैयार की गई। पाठ्यपुस्तक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण में अंग्रेजी भाषा में सभी कौशलों जैसे सुनना, बोलना, लिखना एवं पढ़ना जो राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 जो कि NEP 2020 के आधार पर पाठपुस्तक में शामिल किया गया है। जिसे सरल एवं सहज तरीके से बच्चों में आवश्यक लर्निंग आउटकम को प्राप्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आधार पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ-साथ तीन और अलग विषय कला शिक्षा (कृति -1)शारीरिक शिक्षा और आरोग्य के लिए योग एवं खेल यात्रा एवं बच्चों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए कौशल बोध विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार से सामाजिक विज्ञान विषय प्रशिक्षकों द्वारा समाज के अध्ययन के नाम से प्रकाशित पुस्तक में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान सामाजिक विज्ञान को 6 भागों में बांटा गया है। जिसमें सामाजिक विज्ञान के सभी पहलुओं जैसे (क) भारत एवं विश्व भूगोल एवं उनके निवासी (ख) अतीत के चित्र पर (इतिहास)(ग)हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ज्ञान परंपराएं(घ) शासन एवं लोकतंत्र (ड.)हमारे आसपास का आर्थिक जीवन पर विशेष चर्चा कर उसके सभी कौशलों को बच्चों में निहित करने के लिए बताया गया।साथ ही नवीन पाठ्यपुस्तक पर मूल्यांकन कैसे किया जाए इस पर भी प्रशिक्षण दिया गया।सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के अंतिम दिवस प्रमाण पत्र वितरण कर प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Post a Comment

0 Comments