राजाडीह मे युवा मतदाता संवाद चौपाल का आयोजन, युवाओं ने लिया उत्साह के साथ हिस्सा

 

महासमुंद/सरायपाली :- विधानसभा सरायपाली भाजपा मंडल बलौदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजाडीह में" युवा मतदाता संवाद चौपाल " का आयोजन हुआ । श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा की विकसित भारत का आधार नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच है ।  श्रीमती भास्कर ने विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को देश के विकास मे सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया । श्रीमती भास्कर द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया गया । 


मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 (SIR) के तहत ग्राम राजाडीह ,भालूकोना ,पझ़रापाली ,बेलडीह, जटाकन्हार में नव मतदाताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,व ग्रामीणों से मिलकर SIR की जानकारी दिया गया ।


SIR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की।

यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है।

आयोजन मे जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर,  मंडल अध्यक्ष बलौदा श्री नीलांबर तांडी, प्राधिकृत अध्यक्ष तोषगांव श्री विजय प्रधान, प्राधिकृत अध्यक्ष मलदामॉल श्री घनश्याम भोई, प्राधिकृत अध्यक्ष केना श्री प्रसन्न प्रधान,  प्राधिकृत अध्यक्ष  रोहिना श्री बनितराम सिदार , प्राधिकृत अध्यक्ष सलखंड श्री झनकराम चौधरी,जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर जी, जनपद पंचायत सभापति उद्धव नंद जी, मंडल केन्दूवा मीडिया प्रभारी श्री मनबोध मिरी, जगेश्वर चन्द्रा, मंडल बलौदा मीडिया प्रभारी श्री झनकराम मिरि,ईश्वर  प्रसाद जांगड़े,परमानंद निराला आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments