महासमुंद/सरायपाली :- अग्रवाल सभा सरायपाली, अग्रवाल नवयुवक संघ एव अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज अग्रवाल धर्मशाला परिसर में एक निःशुूल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में किशोरी नर्सिंग होम, बरगढ की प्रतिष्ठित चिकित्सक टीम शामिल रही--
डॉ. निशांत देवता - मेडिसिन स्पेशलीट
डॉ. अश्चिनी भोई - हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक
डॉ. श्रेष्ठा गोयल - स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजीं
डॉ. यूधिछ्ठिर बढका - स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. आशीष पांडा - दंत विशेषज्ञ (डेंटल)
संपूर्ण मेडिकल स्टाफ के साथ उन्होंने विविध प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर में ब्लड टेस्ट, शगर, बीपी, ईसीजी, गायनिक परामर्श तथा सर्भ आवश्यक पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह निःशूल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस कैंप में नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए 300 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कर परामर्श व उपचार का लाभ लिया
सभी 300 मरीजों को दवाइयाँ भी निःशूल्क प्रदान की गईं।
डस आयोजन में किशोरी नर्सिंग होम के सीनियर मार्केटिंग हेड श्री हिमांशु बेहरा ने विशेष समन्वय एवं प्रबंधन भमिका निभाई, जिसके लिए समाज ने आभार व्यक्त किया।
अग्रवाल सभा, नवयुवक संघ और महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ पुरा प्रबंधन सभाला-जिसमें मरीजों के मार्गदर्शन, पंजीयन, चाय-नाश्ता, पानी व्यवस्था तथा डॉक्टर टीम को सहयोग प्रदान करना शामिल रहा
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने कहा-
"यह स्वास्थ्य शिविर समाजहित के लिए अग्रवाल समाज की निरंतर सेवा भावना का प्रतीक है। आगे भी स्वास्थ्य. शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम इसी उत्साह से आयोजित किए जाते रहेंगे।"
अग्रवाल समाज सरायपाली ने किशोरी नर्सिंग होम के प्रति उनके सामाजिक सरोकार, संवेदनशीलता और सेवा भावना के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया

0 Comments