महासमुंद/सरायपाली :- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसी क्रम मे सरायपाली विकासखंड में भी 'दो बूंद जिंदगी की' पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। सरायपाली में महिला एवं बाल विकास विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त देखरेख में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। ब्लॉक सरायपाली के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जा रही ।
इस अभियान के तहत सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आशा सहयोगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। साथ ही, पोलियोमेलाइटिस को खत्म करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
सरायपाली के आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत आँगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलिमा ने बताया कि अभिभावकों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। पेरेंट्स जागरूकता के साथ अपने बच्चों को बूथ पर ला रहे हैं।
पर्यवेक्षक महिला बाल विकास श्रीमती दीक्षा बारीक उन्होंने सभी पेरेंट्स से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर 'दो बूंद जिंदगी की' खुराक अवश्य पिलाएं।
दीक्षा बारीक ने यह भी बताया कि 21 दिसंबर, रविवार को जो बच्चे पोलियो की दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।




0 Comments