सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती भास्कर ने बच्चों को पिलाई दवा

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुवात की। 

कार्यक्रम का मृख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हए कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। 

श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बीएमओ कुणाल नायक, शीतल सिंग, टी आर धितलहरे, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 

स्वास्थ्य कर्मचारी सभी ने मिलकर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान माता पिता में जागरूकता का माहौल देखने को मिला और लोगों ने अभियान में बढ-चढकर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments