श्री राघव मानस परिवार के तत्वावधान में ग्राम दर्राभांठा में एक दिवसीय श्री रामचरित मानस गान का पावन आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मोंगरा किशन पटेल जी अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुन्द, अध्यक्षता श्रीमती रमुला नन्दसाय बरिहा जी सरपंच ग्राम पंचायत दर्राभांठा तथा विशिष्ट अतिथि भाई प्रमोद सागर जी जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा महासमुन्द, भाई लालकुमार पटेल जी प्रतिनिधि जनपद सभापति सरायपाली, सुरोतीलाल लकड़ा जी, मंडल महामंत्री एवं सूरज नायक जी सक्रिय युवा भाजपा नेता मंचासीन रहे।
भगवान श्री राम की पावन कथा हमारे जीवन को सत्य, न्याय, करुणा और कर्तव्यबोध के मार्ग पर अग्रसर करती है। श्री राम के आदर्श हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक मर्यादित एवं सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं वर्ष 2025 की विदाई के इस शुभ अवसर पर, आइए हम आत्ममंथन कर नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ें।
भगवान श्री राम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक परिवर्तन का संचार हो—इसी मंगलकामना के साथ यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने।
🙏 जय श्री राम 🙏



0 Comments