14 बटुकों का हुआ सामूहिक व्रतोपयन संस्कार, आयोजन मे श्रीमती भास्कर हुई शामिल ।

महासमुंद/सरायपाली :- सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली के तत्वावधान में सरायपाली के जगन्नाथ पेट्रोल पम्प परिसर मे सामूहिक व्रतोपयन संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें 14 बटूकों का सामूहिक व्रतो उपनयन संस्कार संपन्न हुआ । वैदिक मंत्रोच्चार व अनुष्ठान के संपन्न होने के साथ 14 बटुकों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण कराया गया।

संगटन द्वारा ब्रह्मचारी बटुको को काशा आसन, पीताम्बर खडाऊ पटरी, लेखन सामग्री, वस्त्र यज्ञोपवीत दिया गया था। कर्म काण्ड के दौरान आचार्य द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार कर ब्रम्हाचारी बटुको से ब्रह्मचर्य का पालन करने का निर्देश देते हुए बताया कि जनेऊ को उपवीत, यज्ञस्त्र, व्रतबंध, बलबंध, मोनीबंध और ब्रह्मसुत्र के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दु धर्मों के 16 संस्कारों में से 10वां संस्कार उपनयन संस्कार है । इसे यज्ञोपवित या जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है । भिक्षाटन के पश्चात उपनयन संस्कार पूर्ण हुआ।

आज की इस संस्कार कार्यक्रम की आयोजन मे श्रीमती कुमारी भास्कर जी सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।उनके द्वारा कार्यक्रम मे शामिल होकर वरिष्ठ जनो से आशीर्वाद लिया गया ।

Post a Comment

0 Comments