संकुल स्तरीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्रीमती पुष्पलता चौहान शामिल हुई

महासमुंद:- विंध्यवासिनी शिक्षा समिति बनडबरी जमदरहा में आयोजित बालक एवं बालिकाओं का संकुल स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम के द्वितीय दिवस बतौर विशिष्ट अतिथि प्रमुख रूप से श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन की ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।

आज की कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की स्वागत के साथ प्रारम्भ किया गया । सर्वप्रथम राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय गीत गाया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल भावना से खेलने की सलाह दिए। बालक वर्ग में प्रथम प्राथमिक शाला चेरूडीपा द्वितीय प्राथमिक शाला सन बहली तृतीय जमनीडीह चतुर्थ लोहडीपुर का दबदबा रहा। वहीं बालिका वर्ग में कब्बडी में प्राथमिक शाला ललितपुर तुकड़ा द्वितीय प्राथमिक शाला पुरुषोत्तमपुर तृतीय जमदरहा चतुर्थ भालूकोना वहीं मिडिल स्कूल में प्रथम जमदरहा द्वितीय पुरुषोत्तमपुर विजयी रही। हायर सेकेण्डरी जमदरहा में 10वीं की बालिका प्रथम द्वितीय 11वीं बालिका जीतने में सफलता हासिल की।प्राथमिक स्तर में जमनीडीह, गायत्रीपुर, लोहडीपुर, सनबहली, जमदरहा का दबदबा रहा। खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, सुई धागा, मेढ़क और फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शाला के छात्र छात्राओं ने खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया संकुल स्तरीय प्रतियोगिता विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल बी बनडबरी (जमदरहा )में आज रंगारंग समापन सम्पन्न हुआ। जिसमें बद्री विशाल जोल्हे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना अध्यक्षता अनिल सिंह साव बी आर सी बसना विशिष्ट अतिथि पूर्व कलेक्टर के एल चौहान, डेविड चौधरी, पुष्पलता चौहान,उत्तर कुमार चौधरी प्राचार्य,नोनी बाई चौहान सरपंच,परमेश्वर साहू सरपंच प्रतिनिधि, मनोज भोई सरपंच प्रतिनिधि, प्रीतम चतुर्वेदी सरपंच जमदरहा, सत्यानंद बरिहा जनपद सदस्य, पदुम लाल पटेल, दुर्योधन पटेल, दीक्षित चंद्राकर,अघोरी चौहान उपसरपंच, डिजेन्द्र कुर्रे समन्वयक, तुशील चौहान प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित रहे। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । 

Post a Comment

0 Comments