तोरेसिंहा में गणतंत्र पर्व का भव्य आयोजन

महासमुंद/सरायपाली :- तोरेसिंहा के सभी शासकीय, अशासकीय हायर सेकण्डरी उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक के छः स्कूलों के द्वारा उच्च प्राथ शाला तोरेसिंहा के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेन्ट्रल बैंक के सामने सभी बच्चों शिक्षकों, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में झंडा फहराया गया एवं सामूहिक राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत  किया गया। देश की एकता अंखडता बनाये रखने की शपथ लेते हुए। संविधान देशभक्ति अनुशासन के महत्व को बताया गया । तोरेसिंहा के सभी स्कूलों से 40 प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, भाषण,नृत्य में भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में अपनी गरियामयी उपस्थिति देते हुए भोजन व्यवस्था कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री गिरजाशंकर मेहेर जनपद सदस्य एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता कुम्हार सरपंच तोरेसिंहा द्वय  द्वारा की गयी ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री आकाश प्रधान, श्रीमती कामिनी प्रधान, श्रीमती विनोदिनी भोई ,श्री नरहरि कुम्हार(पालक समिति अध्यक्ष) श्री गिरधारी साहू ,श्री निर्मल प्रधान ,श्री महेन्द्र महापात्र, श्री नुराधन महापात्र ,श्री नवीन साहू (शिक्षाविद ),श्री शिशुपाल प्रधान ,श्री माखनलाल चौधरी सचिव एवं सभी स्कूलों से व्याख्याता  श्री बशीधर सिदार, प्रधानपाठक श्री रमाकांत पात्र, श्री ओमप्रकाश छत्रपति, श्री द्वारपाल पांडे,श्रीमती झरना प्रधान, श्री बालमुकुन्द साहू 

डॉ.अनिल प्रधान, श्री संजय भोई ,श्री संजीत पात्र संकुल समन्वयक स्कूलों के समस्त शिक्षक एवं तोरेसिंहा के गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा । मंच संचालन श्री उपेंद्र दास एवं श्री विवेक प्रधान द्वारा किया गया ।आभार श्री बंशीधर सिदार एवं श्री आकाश प्रधान द्वारा किया गया । संजीत पात्रो संकुल समन्वयक द्वारा भविष्य मे भी इस तरह एकता की भावना के साथ  सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक रूप से गणतंत्र पर्व मनाने पर हर्ष व्यक्त किया गया । 

Post a Comment

0 Comments