सरायपाली — शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा एवं सिरशोभा में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व मालगुजार टिकेश्वर पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच भूमिसूता देहरी, उपसरपंच जितेंद्र पटेल, सरपंच प्रतिनिधि प्रफुल्ल देहरी शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष सहदेव यादव, प्रधान पाठक हृदयराम साव सहित ग्राम पंचायत के पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सहायिका,मितानिन तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें देशभक्ति नारों के साथ गांव का भ्रमण किया गया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक जयंत बारीक द्वारा किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता,शिक्षा के महत्व तथा बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला, बालवाड़ी एवं आंगनबाड़ी सिरशोभा के बच्चों द्वारा गांव की गलियों में गणतंत्र दिवस के जयकारे की गुंजन के साथ गांव का भ्रमण कर स्कूल प्रांगण पहुंचा। मुख्य अतिथि मालगुजार नरोत्तम नायक, अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अनीता भोई, उपाध्यक्ष सरस्वती चौहान,विशिष्ट अतिथि नकुल नायक, उत्तरा बरिहा(पंच) ललित नायक (पंच )शिवचरण पटेल (पंच) के द्वारा ध्वज तिरंगा और भारत माता के चित्र की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी बच्चों ने गीत ,कविता,भाषण सुनाएं तथा बच्चों ने देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी, रीमिक्स,संबलपुरी नृत्य से समां बांध दर्शकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, सहायिका रुकणी दास गणमान्य नागरिक एवं पालक उपस्थित थे। बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु कॉपी, कलम और शीश पेंसिल से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम संचालन प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने किया। मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
समस्त आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामवासियों एवं शाला परिवार के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।




0 Comments