आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चनाट में आयोजित गणतंत्र यात्रा के भव्य समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, किसान पुत्र माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक बनाया।
गणतंत्र यात्रा के माध्यम से जन-जन तक गणतंत्र के महत्व और संविधान की आत्मा को पहुँचाने का हमारा संकल्प आज व्यापक जनसमर्थन के रूप में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
संविधान बचाने की इस निर्णायक लड़ाई में आमजन की भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
अपार जनसमूह, देशभक्ति से ओत-प्रोत गगनभेदी नारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट संकल्प ने इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बना दिया।

0 Comments