महासमुंद/सरायपाली :- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 28 जनवरी बुधवार की प्रातः महासमुंद जिले से सरायपाली विधानसभा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरायपाली के जनपद पंचायत भवन के समक्ष तीर्थयात्रियों के जत्थे को प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। बस के रवाना होने से पूर्व वहां का माहौल पूरी तरह राममय हो गया था। जयकारों की गूंज के साथ रवाना हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर रामलला के दर्शन की उत्सुकता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। सभी श्रद्धालुओ को श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा शुभकामनाएं दी गई ।
हिंदुओं के आस्था के केन्द्र एवं धार्मिक स्थल भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्म स्थान अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, यहां के प्रमुख तीर्थ स्थलों में राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, ओर सरयू नदी के घाट शामिल हैं, श्रद्धालु भक्त जन यहां दर्शन के साथ -साथ नदी में स्नान ओर नौका विहार का आनंद लेते हैं। कई गांव से आए ग्रामीण जनों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष आदरणीय दीदी श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी, उपाध्यक्ष भैया श्री मुकेश चौधरी जी, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि श्री रेशम पटेल जी, उद्धव नन्द जी, भैया श्री प्रकाश पटेल जी, एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
🚩🚩 जय जय जय श्री राम 🚩🚩

0 Comments