गणतंत्र दिवस पर मिडिल स्कूल भुथिया में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

महासमुंद/सरायपाली :- 77 वें गणतंत्र पर्व के पावन उपलक्ष्य में शासकीय उच्च प्राथ. शाला भुथिया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, प्रारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ, इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा वीणावादिनी ज्ञान की देवी गान पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोकुल भोई सरपंच ग्रा. पं. भुथिया एवं अध्यक्षता झसकेतन प्रधान शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम यादव प्राचार्य शा.उ.मा.वि.भुथिया,

तरुण भोई शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं डिग्रीलाल प्रधान व्याख्याता उ. मा. वि. भुथिया, कौशल प्रधान समन्वयक संकुल केंद्र सेमलिया,जोगेश्वर प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक, अक्षय कर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, प्रवीण प्रधान सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, उद्धव नंद ज. पं. सदस्य, पंचानन भोई,सुबोध धराई शिक्षक, प्रसन्न प्रधान, तुलाराम प्रधान भूतपूर्व सरपंच मंचासीन‌ रहे। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आदिवासी नृत्य, मेड इन इंडिया, हम भारत के है, तेरी मिट्टी में मिल जांवा, मेरे प्यारे वतन एवं छत्तीसगढ़ी रीमिक्स जैसे गानों पर मनमोहन नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही,  गिरकर उठना उठकर चलना, सूरज बदले चंदा बदले जैसे प्रेरणा गीतों ने दर्शकों को थिरकने  पर मजबूर किया।

सरपंच ग्रा.पं. भुथिया द्वारा एन. एम. एम. एस परीक्षा चयनित, प्रयास प्रवेश परीक्षा चयनित, पांचवी एवं आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन राशि, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। झसकेतन प्रधान एवं महेश साहू द्वारा विद्यालय में वर्ष भर के सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक ज्योति कुमार ठेठवार द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोकुल कुमार प्रधान पूर्व प्रधान पाठक, निर्मल प्रधान पाठक, नीलमणि प्रधान प्रधान पाठक, प्राथमिक विभाग सांस्कृतिक प्रभारी रोशनी सेठ एवं नीतारानी साहू शिक्षिका, शाला परिवार से किरण सेठ, सुबोध, मंगलू एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीण नागरिकों ने भाग लिया।अंत में संपूर्ण वंदे मातरम गायन किया गया। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक निर्मल प्रधान द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments