सरायपाली : पांच दिवसीय वैदिक श्री राम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ कार्यक्रम मे श्रीमती पुष्पलता चौहान शामिल हुई ।

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली नगर मे महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट (स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल कटंगपाली ) एवं समस्त सनातनियों के संयुक्त तत्वाधान में धर्म नगरी सरायपाली की पावन धरा में आयोजित पांच दिवसीय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ के कथा वाचिका -विदूषी दीदी अंजलि आर्या जी (हरियाणा )के मधुर संगीतमय कथा कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा शामिल हुई ।

कार्यक्रम की द्वितीय दिवस के राम जन्म संगीतमय कथा में प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी धर्म पत्नी मान.श्रीमती कौशिल्या देवी साय जी का भी आगमन हुआ । उनके आगमन से कथा श्रवण उपरांत सभी के लिए उनका स्नेह भरा आशीष वचन बहुत ही यादगार पल रहा ।

इस प्रकार की कार्यक्रम के लिए श्रीमती पुष्पलता चौहान जी का कहना है की राम कथा यज्ञ हवन से न केवल मनुष्य की शारीरिक व्याधियों का निवारण होता है।

बल्कि यज्ञ में घृत (घी) व शॉकल्य के हवन के बीच उठने वाले धुएं व वैदिक ध्वनि (वैद मन्त्रोच्चारण)से पर्यावरण भी शुद्ध होता है।

उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम मे कथा श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक माहौल के बीच भारी संख्या मे  महिला-पुरुषों ने मण्डप मे राम कथा व यज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है ।

Post a Comment

0 Comments