महासमुंद /सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा मे सात दिवसीय धनु जात्रा आरम्भ, आज की कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद सम्मिलित हुए और श्रीमती भास्कर द्वारा अपने सम्बोधन मे सभी आयोजको को इस प्रकार की आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया । धनु जात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र कंस दरबार रहा कार्यक्रम मे सभी ग्रामीणों का मन मोह लिया ।
धनु जात्रा कृष्ण लीला की नाट्य प्रस्तुति है, जो शास्त्रों में वर्णित देवकी और वासुदेव के विवाह से लेकर कंस की मृत्यु तक के पुराने मिथक को जीवंत करने के लिए बनाई गई है। इस उत्सव में पूरे प्रसंग को एक-एक करके दोहराया जाता है।
धनु यात्रा की एक और खास बात यह है कि यह उत्सव लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए होता है, जो उत्सव के दौरान शरीर और आत्मा से पौराणिक युग में चले जाते हैं। प्रदर्शन इतने जीवंत होते हैं कि जिससे राजा कंस का शासन चलता रहता है। और लोग उसके हुक्म का आनंद लेते हैं जैसे कि वह वास्तविक प्रशासक हो ।


0 Comments