झुरा नवागांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत कथा मे महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी शामिल हुए

 

महासमुंद लोकसभा अंतर्गत धमतरी विधानसभा के झुरा नवागांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत कथा में श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी सांसद महासमुंद लोकसभा शामिल हुए

आस्था, आध्यात्मिकता एवं संस्कृति से ओत-प्रोत इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर जन-जन की भक्ति, उत्साह और सहभागिता को प्रत्यक्ष अनुभव करना वास्तव में अद्भुत रहा।

श्रीमद् भागवत के पावन संदेश धर्म, कर्तव्य, सेवा और सत्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते हुए जीवन में सद्मार्ग पर अग्रसर होने की शक्ति प्रदान करते है।

इस अवसर पर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आदरणीय श्री नेहरू निषाद जी, जिला पंचायत सभापति एवं गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन जी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विभिन्न सामाजिक संगठनों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासी भाई-बहनों एवं माता-बहनों के सामूहिक उत्साह और आशीर्वाद ने इस आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया। सभी के सहयोग, समर्पण और श्रद्धा को नमन।

Post a Comment

0 Comments