महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 27/01/2026 को टी.सी.सी. क्रिकेट क्लब टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता टिभूपाली के उदघाट्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई।
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीभूपाली में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27/01/26 से 1/02/26 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रतियोगिता में विजेता तथा उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अलग-अलग पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दर्शकों के लिए भी रोमांचक प्रोत्साहन रखा गया है,
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती भास्कर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना के साथ खेलने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष बलौदा श्री नीलांबर तांडी जी, जनपद पंचायत सदस्य सरायपाली श्रीमती पदमिनी भोई जी, सरपंच खोखेपुर श्रीमती लक्ष्मी बाई पटेल जी, पूर्व सरपंच श्रीमति श्रीमोती पटेल जी, भाजपा नेता श्री सोहित सिदार जी, वरिष्ट भाजपा नेता श्री सुखदेव पटेल जी, क्रिकेट आयोजक समिति के अध्यक्ष श्री लखपति गरुड़ जी, समिति के सदस्य गण, नारी शक्ति, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।



0 Comments